संगम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी संगम में लगाई डुबकी जाने पूरी खबर
संगम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी संगम में लगाई डुबकी जाने पूरी खबर
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में शामिल हुए और त्रिवेणी संगम में डुबकी भी लगाई। उन्होंने भगवा रंग वस्त्र धारण करके स्नान किया और उसके बाद, गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को नमस्कार किया। जानकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की सुबह अरैल घाट के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बोट से लेकर संगम पहुंचे जहां प्रधानमंत्री ने स्नान किया, और पूर्णविधि विधान से पूजा अर्चना भी किया।
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने एक्स पर दी अपनी प्रतिक्रिया -
प्रधानमंत्री मोदी के गंगा स्नान पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर दी है कि- गौर से देखिये….. रेनकोट स्नान कैमरे पर जारी है। गंगा जी के ठंडे पानी से इतना डर…. आज विशेष दिन है।आज मिल्कीपुर अयोध्या और दिल्ली में वोटिंग हो रही है इसलिए आज का दिन गंगा स्नान के लिए चुना गया है।अपने आप को भगवान विष्णु का अपने को अवतार बताने वाले को कुंभ स्नान की क्या जरूरत पड़ गई।
प्रधानमंत्री ने किया था 5,500 करोड़ रुपये मूल्य की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण
इससे पहले 13 दिसंबर, 2024 को अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये मूल्य की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था, जिससे महाकुंभ 2025 के दौरान आम श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिले। महाकुंभ में बुधवार को सुबह 10 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत 47.30 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। वहीं 13 जनवरी, 2025 को शुरू हुए महाकुंभ में मंगलवार तक 38.29 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। स्नान लगातार जारी है यह स्नान 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। आप भी महाकुंभ जाकर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।
Viral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |