सरकार का 3.0 का पहला पूर्णकालिक आम बजट आज पेश होने जा रहा है। इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 8वां बजट आज सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया। आइए जानते है इस आम बजट में किसको क्या मिला और विपक्षी पार्टी ने क्या कुछ कहा।
मोदी ने संसद में आम बजट पेश होने से एक दिन पहले ही संकेत दिया कि इस बजट में गरीबों, मिडल क्लास और महिलाओं के लिए कई नई पहलों का ऐलान हो सकता है। जिससे देश और भी समृद्धशाली होगा।
किसानों को मिलेगी ज्यादा मदद- पीएम मोदी
बजट में किसानों के लिए जो घोषणा हुई है वो कृषि क्षेत्र और समूची ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई क्रांति का आधार बनेगी। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख से ज्यादा होने से किसानों ज्यादा मदद मिलेगी, बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट हर भारतीय के सपने को पूरा करने करेगा। और यह जनता जनार्दन का बजट है।
बिहार बजट पर क्या बोले दिलीप जयसवाल
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने बजट पर कहा, ” की बजट में बिहार की चिंता की गई है। बजट में बिहार के लिए उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट शुरू करने, मेडिकल कॉलेज बनाने और एक्सप्रेस-वे के बारे में चर्चा है। बजट में बिहार का बहुत ख्याल रखा गया है। केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए हर तरह से मदद कर रही है।” इसके लिये बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
सांसद रवि किशन ने बजट को बताया शानदार बजट
बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, “गरीबों और मध्यम वर्गीय के लिए और सभी के लिए शानदार बजट पेश किया है। शानदार बजट पेश करने के लिए मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को साधुवाद देता हूं
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने बजट पर कहा,
“उन्होंने कई अच्छे बिंदुओं को उठाया है, जिससे मध्यम वर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों को फायदा होगा।जैसे कृषि क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र और कई क्षेत्रों को उन्होंने कवर किया है। मैं इस बजट का स्वागत करता हूं।” और धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
बजट 2025 पर क्या बोले पक्ष-विपक्ष ?
इस बजट पर अमित शाह ने एक्स पर लिखा-
एमएसएमई क्षेत्र को क्रेडिट गारंटी कवर को दोगुना करने और ₹1.5 लाख करोड़ जोड़ने के लिए बधाई। इससे स्टार्ट-अप को बढ़ावा मिलेगा और विनिर्माण केंद्रों को बढ़ावा मिलेगा। फुटवियर, चमड़ा और खिलौना विनिर्माण उद्योगों पर बजट का ध्यान जमीनी स्तर पर नौकरियों को बढ़ावा देगा, जिससे मोदी जी के विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
इस बजट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा-
यह एक बेहतरीन बजट है। मिडिल क्लास को 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर से छूट दी गई है, और ऐसे कई प्रावधान शामिल है।
इस बजट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा-
“मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि यह बजट एक विकसित देश के निर्माण के विचार को मजबूत करता है जिसके साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इस बजट में अमीर और गरीब के साथ-साथ गांवों और शहरों के बीच की खाई को पाटने के प्रावधान हैं। युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग का हाथ थामने का काम किया जा रहा है और इसका उल्लेख भी किया गया है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा बजट है जो हर क्षेत्र को छूता है। कुल मिलाकर, यह बजट एक मजबूत बजट है”।
आज लोकसभा में बजट पेश होने से कुछ पहले अखिलेश यादव के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने सदन के वेल में आकर कुंभ में हुई त्रासदी पर चर्चा की मांग की। वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण शुरू करने के बाद विपक्षी दल सदन से चले गए। लेकिन कुछ क्षण बाद ही वापस आ गए। एक रिपोर्ट के अनुसार समाजवादी पार्टी ने मांग की कि सरकार महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों की सूची जारी करे। पार्टी का कहना है कि उन्हें बजट नहीं मौतों का आंकड़ा चाहिए।
इस बजट पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा
मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा- देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की जबरदस्त मार के साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, सुख-शान्ति आदि जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग 140 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत में लोगों का जीवन काफी त्रस्त है, जिसका केंद्रीय बजट के माध्यम से भी निवारण होना जरूरी है।
Tags:
2025 budget2025 union budgetAAM BUDGETaam budget 2025budgetbudget 2025budget 2025 datebudget 2025 expectationsbudget 2025 highlightsbudget 2025 income taxbudget 2025 indiabudget 2025 licbudget 2025 livebudget 2025 newsbudget 2025 speechbudget 2025 stocksbudget expectations 2025BUDGET INDIAbudget session 2025income tax budget 2025india budget 2025NIRMLA SITARAMANunion budget 2025union budget 2025 26union budget 2025 dateunion budget 2025 expectationsunion budget 2025 income taxunion budget 2025 indiaunion budget 2025 liveunion budget 2025 newsबजट 2025 पर क्या बोले पक्ष-विपक्ष?Viral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |