दिल्ली में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री किसकी है चर्चा?
दिल्ली में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री किसकी है चर्चा?
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बन सकता है? चर्चा तेज हो गई है, रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जिसमें काफी मुद्दों पर बात हुई, इस बैठक में दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर लंबी बातचीत हुई है।
उसके बाद रविवार शाम को ही दिल्ली बीजेपी दफ्तर में नतीजे आने के बाद विधायकों की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शामिल ग्रेटर कैलाश से नवनिर्वाचित विधायक शिखा राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, बैठक में पानी, यमुना की सफाई और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। लेकिन बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
AAP पार्टी छोड़कर बीजेपी की टिकट पर बिजवासन से चुनाव जीतने वाले कैलाश गहलोत और प्रवेश वर्मा इस सवाल से बचते नज़र आए कि, दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? बैठक के बाद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर भी मुलाकात की।
इस बार दिल्ली में बीजेपी ने करीब 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी किया है। भाजपा पार्टी ने कुल 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर अपनी जीत हासिल की है।
8 फ़रवरी को आए नतीजों के बाद अब तक यह तय नहीं हो हुआ है कि इस मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? जो एक बड़ा सवाल है। दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से लौटने के बाद ही दिल्ली में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी 10 से 12 फ़रवरी तक फ्रांस में और उसके बाद 14 फ़रवरी तक अमेरिका में रहने वाले हैं, उनके आने के बाद ही शपथ ग्रहण हो सकता है।
शरद गुप्ता का कहना है, इस बार भी बीजेपी के फैसले के पीछे एक बड़ा संदेश छिपा होगा, मैसेजिंग उनके लिए बहुत मायने रखती है। मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि यादवों का वर्चस्व उत्तर प्रदेश और बिहार में देखने को मिला है, और इस साल बिहार में विधानसभा के चुनाव हैं, ऐसे में बीजेपी किसी पूर्वांचली नेता पर दांव लगा सकती है और इसके लिए मनोज तिवारी फिट आदमी हैं बिहार को संभालने के लिए।
न्यू दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल को करीब 4 हजार वोट से हराने वाले प्रवेश वर्मा के नाम पर शरद गुप्ता कहते हैं, की बीजेपी के सामने जाटों की नाराजगी एक बड़ा मुद्दा है, ऐसे में प्रवेश वर्मा के सहारे वे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को साध सकते हैं। यहां उनकी दावेदारी भी मजबूती बनी हुई है।
दुष्यंत गौतम का नाम भी लेते हैं वे कहते हैं, अगर बीजेपी दलित चेहरे के तौर पर किसी को लाने का विचार करती है, तो दुष्यंत गौतम बाजी मार सकते हैं, भले वे चुनाव नहीं जीत पाए हैं फिर भी कुछ चांस हों सकता है।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के नाम पर उन्होंने कहा कि वे एक अर्बन चेहरा हैं, उनकी वजह से कहां के वोट मिलेंगे कहाँ के नहीं ? उन्होंने कहा अगर बीजेपी को हिंदुत्व की पिच पर खेलना है तो कपिल मिश्रा को भी मौका दिया जा सकता है।
Tags:
2025 delhi election resultsdelhi assembly election result 2025delhi chunav 2025delhi electiondelhi election 2025delhi election 2025 resultdelhi election 2025 resultsdelhi election resultdelhi election result 2025delhi election resultsdelhi election results 2025delhi election results 2025 livedelhi election results 2025 live updatesdelhi elections 2025delhi new cmdelhi new cm 2025delhi new cm facedelhi newsdelhi results 2025 livedilli cm?दिल्ली में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री किसकी है चर्चा?Viral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |