जनवरी 2025 में टॉप Bike की कितनी हुई बिक्री?

दोस्तों भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इस साल 2025 के दौरान देश में किस कंपनी की कितनी Bike Sale की हुई हैं। किन बाइक्‍स को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया है। किस कंपनी की कौन सी बाइक Top-5 की लिस्‍ट में शामिल हुई है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
भारत देश में बड़ी संख्‍या में लोग बाइक चलाना पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 के दौरान बाइक सेगमेंट ने कैसा प्रदर्शन किया है, आइये जानते हैं।

जनवरी 2025 कितनी हुई बिक्री-

भारतीय बाजार में जनवरी 2025 में लाखों की संख्‍या में लोगों ने बाइक को खरीदा गया है। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2025 में देशभर में Top-5 बाइक्‍स की कुल 628536 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

Hero Splendor
दोस्तों हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में काफी लंबे समय से Hero Splendor बाइक को ऑफर किया जाता है। हर महीने इस बाइक की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। जनवरी 2025 के दौरान भी यह बाइक सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बाइक की लिस्‍ट में रही है। बीते महीने इसकी कुल 259431 यूनिट्स की बिक्री की गई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 255122
यूनिट्स को खरीदा गया था।

Honda Shine
दोस्तों जापानी दो पहिया निर्माता Honda की ओर से Shine को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बिक्री के मामले में यह बाइक दूसरे नंबर पर रही है। जनवरी 2025 के दौरान इस बाइक की कुल 168290 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
जबकि पिछले साल इस दौरान इस बाइक की 145252 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Bajaj Pulsar
दोस्तों बजाज की ओर से पल्‍सर बाइक को कई सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बीते महीने के दौरान देशभर में 104081 यूनिट्स को खरीदा गया है। इसके पहले साल 2024 में इसी अवधि के दौरान इस बाइक को 128883 लोगों ने खरीदा था। आंकड़ों के मुताबिक इस बाइक की बिक्री में करीब 20 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है।

TVS Apache
दोस्तों TVS की बाइक Apache को भी Top-5 में जगह मिली हुई है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली इस TVS Apache बाइक को जनवरी 2025 में 34511 लोगों ने खरीदा है। जो की पिछले साल जनवरी 2024 में इस बाइक को 31222 लोगों द्वारा खरीदा गया था।

Leave a Comment