आज सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर अचानक भूकंप के झटकों से लोग डर गए। अचानक लोग घरों से बाहर निकल कर आने लगे। भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई है, लेकिन झटके काफी तेज महसूस किये गये। नोएडा से लेकर दिल्ली तक हर कोई कुछ मिनटों तक डर के मारे सहम गये।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था, इसी कारण कम तीव्रता होने के बावजूद झटके काफी तेज महसूस किये गये जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।
दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
भूकंप को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। किसी भी सहायता के लिए 112 डायल करें और तुरंत सहायता पायें।
भूकंप के झटके काफी तेज थे, लेकिन अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। भूकंप के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।नेताओं ने भी भूकंप को लेकर पोस्ट किया। बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने लिखा, “भूकंप?”। वहीं, कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने भी इसी तरह का पोस्ट किया।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए उसके बाद सोशल मीडिया पर खबरे फैलना शुरू हो गई।
पहले भी आ चुके है दिल्ली में भूकंप के झटके-
27 जुलाई 1960 दिल्ली में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था उस समय कई इमारतों को आंशिक नुकसान भी पहुंचा।
5 मार्च 2012 दिल्ली में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।
12 नवंबर 2022 दिल्ली में 5.4 तीव्रता का भूकंप।
23 जनवरी 2023 दिल्ली में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।
21 मार्च 2023 दिल्ली में 6.6 तीव्रता का भूकंप।
5 अगस्त 2023 दिल्ली में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप आए तो क्या सावधानियां बरतें?
1. भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के लिए आप कई कदम उठा सकते हैं। नीचे बैठना, छिप और पकड़ना… जैसी विधि का पालन किया जा सकता है।
2. अपने हाथों और घुटनों के बल जमीन पर लेट जाएं।
3. किसी मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे छिप जाएं।
4. एक हाथ से वस्तु को पकड़ें और दूसरे हाथ से अपने सिर और गर्दन को सुरक्षित रखें।
5. अगर आप घर के बाहर हैं तो जमीन पर लेट जाएं और खुली जगह की ओर रेंगते हुए जाएं। इमारतों, बिजली की लाइनों और पेड़ों से दूर रहें। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो गाड़ी रोक दें और उसमें ही रहें। इमारतों, पेड़ों, ओवरपास और बिजली के तारों के पास रुकने से बचें।
6. अगर आप बिस्तर पर हैं तो वहीं रहें और अपने सिर और गर्दन को तकिये से ढक लें। अगर आप व्हीलचेयर पर हैं या वॉकर का इस्तेमाल करते हैं तो अपने पहियों को लॉक करें और कंपन बंद होने तक बैठे रहें।
दोस्तों भूकंप आने पर घबरायें नहीं उपरोक्त बातों का ध्यान रखें और सुरक्षित रहें, ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें अपनी राय कमेन्ट करें। क्या आपने भी भूकंप देखा है या महसूस किया तो कमेन्ट जरुर करें।
Tags:
breaking newsdelhi earthquakedelhi earthquake newsdelhi ncr earthquakedelhi ncr earthquake newsearhquake in delhiearthquakeearthquake delhiearthquake delhi ncrearthquake felt in delhiEarthquake in Delhiearthquake in delhi ncrearthquake in delhi todayearthquake in indiaearthquake live in delhi ncrearthquake newsearthquake todayearthquake today in delhiearthquake tremors felt in delhi ncrearthquake tremors in delhiearthquake tremors in delhi ncrhindi news liveindia news liveindia tvindia tv channelindia tv livelive hindi newslive newslive news hindinews liveक्या करें जब अचानक भूकंप आ जाए ?चीन में भूकंपतिब्बत में भूकंपदिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटकेदिल्ली और एनसीआर में भूकंपदिल्ली में भूकंप के झटकेदिल्ली-एनसीआर में भूकंपधरती पे भूकंप आने की असली वज़ह क्या है!?नेपाल में भूकंपपश्चिम बंगाल में भूकंपबिहार में भूकंप के झटकेभारत में भूकंपभूकंपभूकंप आने पर अपनाएं ये उपायभूकंप आने पर क्या करना चाहिएभूकंप आने पर क्या करेंभूकंप आने पर हमें क्या करना चाहिएभूकंप का कारणभूकंप क्या हैभूकंप क्या है उनके तरंगों के नाम क्या हैभूकंप क्यों आता हैभूकंप क्यों आते हैंभूकंप क्यों आते हैं और कैसे ...भूकंप में क्या करेंभूकंप से कैसे बचेंभूकंप से थर्राई दिल्ली पढ़े पूरी खबरभूकंप से बचने के उपायभूकंप से बचाव के उपायसिक्किम में भूकंप के झटकेViral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |