SUV Harrier। Tata Motors लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 500KM

दोस्तो भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय और नई सुविधाओं वाली EV है टाटा मोटर की SUV Harrier। Tata Motors ने अब उत्पादन-रेडी इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को पेश किया है। यह कार देखने में डीजल इंजन वाले वर्तमान Harrier की तरह ही लगता है, लेकिन यह फीचर्स, तकनीक और प्रदर्शन में उससे कहीं आगे है। इसके अन्दर कई बेहतरीन फीचर्स दिए गयें हैं जो आपको काफी पसंद आएगा तो आइये जानते है इसकी पूरी डिटेल्स।

दोस्तो कहा जाता है की इस कंपनी ने इस कार को पहले से बेहतर बनाकर लोगों को दिया है। ग्राहकों को पहले से अधिक फीचर्स और सुविधा मिलेंगे। इस SUV को स्टैंडर्ड Harrier से अलग बनाने के लिए कुछ खास सुविधाएं दी गई हैं। आइए जानते हैं।क्या हैं इसकी प्रमुख विशेषताएं

SUV Harrier EV की प्रमुख विशेषताएं

दोस्तो इस Harrier EV, का ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ किसी भी टेरेन पर चलाने के लिए बेहतरीन है। डीजल संस्करण में सिर्फ फ्रंट-व्हील ड्राइव था, जिससे ऑफ-रोडिंग या खराब सड़कों पर ड्राइव करना थोड़ा कठिन था। जब बात परफॉर्मेंस की आती है, तो Harrier EV का 2 लीटर डीजल इंजन सिर्फ 350 Nm का टॉर्क देता है, जबकि Harrier EV का इलेक्ट्रिक मोटर 500 Nm तक का टॉर्क देता है।

 दोस्तो यह जबरदस्त पावर के साथ Harrier EV शहर और सड़क दोनों पर बेहतरीन प्रदर्शन देगा। उसकी सबसे अनोखी विशेषता यह है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज तक जा सकती है, जो इसे लॉन्ग ड्राइव प्रेमियों के लिए ख़ास बनाता है। यदि यह EV Harrier इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो इसे मौजूदा समय में सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा सकता है।

नई मल्टी-लिंक सस्पेंशन सिस्टम

नई मल्टी-लिंक सस्पेंशन सिस्टमदोस्तो इस Harrier EV का सस्पेंशन सिस्टम पहले से अधिक उन्नत है। मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन, स्टैंडर्ड Harrier के टॉर्शन बीम सस्पेंशन से बेहतर है। इस बदलाव से यह होगा कि खराब और गड्ढों वाली सड़कों पर भी  यह कार स्मूद और स्टेबल चल सकेंगे। SUV का शानदार बैलेंस लोगों को ड्राइव करना आसान बना देगा और आपकी ड्राइव काफी अच्छी रहेगी।

हाई-टेक फीचर्स
दोस्तो इस Harrier EV का डिजाइन, तकनीक और बैटरी बहुत अच्छे हैं।  इसमें Summon Mode दिया गया है, जो आपको गाड़ी को की-फॉब से नियंत्रित करने के बिना अंदर बैठे ही आगे-पीछे करने की सुविधा देता है। इससे पार्किंग क्षेत्रों में यह सुविधा बहुत उपयोगी होगी।

इंटीरियर में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।

  1. 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  2. 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  3. ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  4. पैनोरमिक सनरूफ – जिससे इंटीरियर और भी बेहतर किया गया है।

 पहले से है ज्यादा सुरक्षित
Tata हमेशा अपनी गाड़ियों की मजबूती और सेफ्टी के लिए जानी जाती है और Harrier EV भी इसमें कोई समझौता नहीं करती। इसमें मिलने वाले कुछ सेफ्टी फीचर्स इस प्रकार है।

  1. 7 एयरबैग्स तक का होगा सपोर्ट
  2. लेवल-2 ADAS
  3. 360-डिग्री कैमरा
  4. हिल होल्ड असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल
  5. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

Harrier EV की कीमत क्या है

दोस्तो बात करें इसकी कीमत की तो Harrier EV की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये हो सकती है। मार्किट में इसका सीधा मुकाबला BYD Atto3 और Mahindra XUV 9e जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से किया जा सकता है।

तो अगर आप भी इस तरह की तकनीक वाली कार अपने घर लाना चाहते हैं तो ये आप्शन सबसे बेस्ट रहेगा।

Leave a Comment