2025 का पहला सूर्य ग्रहण जानिए क्या होता है सूर्य ग्रहण


दोस्तों हाल ही में होली के मौके पर 14 मार्च को साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। लेकिन अब इसी महीने में यानी मार्च में ही सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा गुजरती है तो दिन में धरती पर अंधेरा छा जाता है। इसी माह में 29 तारीख को लग रहे इस सूर्य ग्रहण में लगभग 1 दिन ही बाकी रह गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में कुछ जानकारियां-

क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण

दोस्तों आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है जिसके दौरान धरती पर उसकी छाया पड़ती है। जिसके चलते सूर्य की तरफ से पृथ्वी पर रोशनी नहीं आ पाती है। इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरीके से ढक लेता है और एक सूर्य के कुछ हिस्से की रोशनी पृथ्वी पर आती है। खगोलीय स्थिति को वैज्ञानिकों ने आंशिक सूर्य ग्रहण का नाम रखा है। आसमान में दिखने वाले इस दुर्लभ नजारे को दुनिया भर के खगोलविदो को बेसब्री से इंतजार है। जिससे उन्हें आकाशीय घटना को और बारीकी से समझने का मौका मिलेगा।

कब होता है सूर्य ग्रहण

दोस्तों हिंदू कैलेंडर के अनुसार सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक दिशा में होते हैं। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण जो की 29 मार्च को लगने वाला है, वही साल का दूसरा जो सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। जिसका खगोल वैज्ञानिकों को बेसब्री से इंतजार है, आप लोग भी सूर्य ग्रहण को देखने के बाद अपनी राय हमें कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment