बाराबंकी से लेकर बहराइच तक बनेगा पहला डिजिटल हाईवे पढ़ें पूरी खबर
पहला डिजिटल हाईवे उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से लेकर बहराइच के बीच 101 किलोमीटर लंबा होगा। यह चार लेन में बनाया जाएगा और इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल सड़क किनारे बिछाई जाएगी, ताकि दूर संचार और इंटरनेट सेवाओं को और भी बेहतर बनाया जा सके।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस परियोजना की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट मिलने पर अनुमानित बजट बनाया जाएगा और काम मार्च 2025 से शुरू होने की उम्मीद बताई जा रही है।
सरकार ने देश भर में 10,000 किमी डिजिटल हाईवे बनाने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर के साथ केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी-बहराइच हाईवे को मंजूरी दी है।
यहआधुनिक सड़क सुरक्षा उपकरण डिजिटल तरीके से सड़कों पर लागू होंगे। इसमें NPR (नंबर प्लेट रीडर) कैमरे, 24 घंटे की नेटवर्क सुविधा और ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम होगा, जो दुर्घटनाओं को रोकने का काम करेगा।
इस हाईवे पर रात में वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता देने वाले लाइटिंग सिस्टम लगे होंगे। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
इस डिजिटल हाईवे के निर्माण के दौरान एक किनारे पर तीन मीटर चौड़ी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी, जिससे भविष्य में इंटरनेट और टेलीकॉम कंपनियों को सड़क खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वेब पोर्टल कंपनियों को भूमि किराए पर लेने में फायदा होगा।
बाराबंकी-बहराइच हाईवे को डिजिटल हाईवे में बदलने का प्रस्ताव पास किया गया है।यह हाईवे अभी दो लेन का है, लेकिन इसे चार लेन में बढ़ाया जाएगा। भूमि पैमाइश और सर्वेक्षण कार्य जारी है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
यह रोड NH-927 कॉरिडोर में शामिल होगा और लखनऊ, श्रावस्ती एयरपोर्ट, नेशनल हाईवे-27 और भारत-नेपाल सीमा से सीधा जुड़ेगा। इस हाईवे के बनने पर व्यापार और यात्रा दोनों बेहतर होंगे।
Tags:
national highwaynational highway authority of indianational highway authority of india least ubdatesnational highwaysnational highways authority ofnational highways authority of indianational highways authority of india (nhai)national highways authority of india (organization)national highways authority of india recruitmentnational highways authority of india recruitment 2020national highways in indianational highways of indiaNewsअच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या करेंउत्तराखंड टनल दुर्घटना से सबकएनएचएआई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डएनएचएआई ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डओवरब्रिजदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्गदेश भर के सभी निर्माणाधीन सुरंगों का होगा सुरक्षा ऑडिटनरेन्द्र मोदीबचाव कार्यबिहारबिहार की खबरभाजपाभारतीय जनता पार्टीभारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण वर्ल्ड रिकॉर्डभारी बारिशराजस्थानराजस्थान की खबरेंराजस्थान समाचारराजस्थान हिंदी न्यूजराष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणViral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |