मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें
PM नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में क्रिकेट को सबसे पहले उठाया है। PM मोदी ने कहा इस दौरान कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर जगह क्रिकेट है। हम सब क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है, उसकी बात करने वालां हूँ। पिछले महीने, देश ने इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग देखा। यह सिर्फ एक संख्या नहीं है, यह हमारे स्पेस विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने की हमारी इच्छा भी दिखाता है।
अंतरिक्ष यात्रा पर बोले PM मोदी
PM मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हमारी स्पेस यात्रा बहुत सामान्य तरीके से शुरू हुई। यद्यपि कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, हमारे वैज्ञानिकों ने उन्हें पार करते हुए आगे बढ़ते ही जाना था। अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची समय के साथ बढ़ती गई। इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है, चाहे वह लॉन्च व्हीकल बनाना हो, चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य L-1 या फिर एक ही रॉकेट से 104 सैटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में भेजने की अभूतपूर्व मिशन हो।
बेटियों का सम्मान सबसे पहले
यह एक खास मौका है कि हम अपनी स्त्री-शक्ति को सम्मान दें। यही कारण है कि सभी विद्याएं देवी के अलग-अलग स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप हैं। हमारी संस्कृति में बेटियों को सबसे अधिक सम्मान दिया जाता है। PM मोदी ने इस दौरान कहा, मैं इस बार महिला दिवस पर एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी।
PM नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में कहा, ‘आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों और युवा लोगों का विज्ञान में रुचि होना बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने सोचा कि आप “एक दिन वैज्ञानिक के रूप में रह सकते हैं, यानी आप एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देख सकते हैं। आप चाहें तो कोई भी दिन चुन सकते हैं। ‘
PM नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम पर देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसमें वह देश की समस्याओं पर चर्चा करतें है।
Tags:
delhi cm announcement 2025delhi new cm 2025hajj yatra 2025mahakumbh 2025mahakumbh 2025 live newsmahakumbh 2025 news liveman ki baatman ki baat livemann ki baatmann ki baat episodemann ki baat livemann ki baat live todaymann ki baat modimann ki baat modi livemann ki baat pm modimann ki baat todaymodi man ki baat livemodi man ki baat today livemodi mann ki baatmodi mann ki baat livenarendra modi mann ki baatpariksha pe charcha 2025pariksha pe charcha 2025 kya haipariksha pe charcha 2025 livepm modi mann ki baatpm modi mann ki baat livepm modi mann ki baat speechpm modi mann ki baat todaypm modi mann ki baat today livepm modi pariksha pe charcha 2025अंतरिक्ष यात्रा पर बोले PM मोदीदुनिया ने भारत की प्रगति की तारीफनरेंद्र मोदी का समाचारनरेंद्र मोदी लाइवनरेन्द्र मोदीपीएम मोदीबेटियों का सम्मान सबसे पहलेभारत टेक्स 2025 लाइवमन की बात liveमन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातेंमन की बात प्रधानमंत्री लाइवमन की बात मोदी सरकारमन की बात लाइवमोदी मन की बातमोदी मन की बात लाइवViral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |