मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें

PM नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में क्रिकेट को सबसे पहले उठाया है। PM मोदी ने कहा इस दौरान कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर जगह क्रिकेट है। हम सब क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है, उसकी बात करने वालां हूँ। पिछले महीने, देश ने इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग देखा। यह सिर्फ एक संख्या नहीं है, यह हमारे स्पेस विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने की हमारी इच्छा भी दिखाता है।

अंतरिक्ष यात्रा पर बोले PM मोदी

PM मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हमारी स्पेस यात्रा बहुत सामान्य तरीके से शुरू हुई। यद्यपि कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, हमारे वैज्ञानिकों ने उन्हें पार करते हुए आगे बढ़ते ही जाना था। अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची समय के साथ बढ़ती गई। इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है, चाहे वह लॉन्च व्हीकल बनाना हो, चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य L-1 या फिर एक ही रॉकेट से 104 सैटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में भेजने की अभूतपूर्व मिशन हो।

बेटियों का सम्मान सबसे पहले

यह एक खास मौका है कि हम अपनी स्त्री-शक्ति को सम्मान दें। यही कारण है कि सभी विद्याएं देवी के अलग-अलग स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप हैं। हमारी संस्कृति में बेटियों को सबसे अधिक सम्मान दिया जाता है। PM मोदी ने इस दौरान कहा, मैं इस बार महिला दिवस पर एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी।

PM नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में कहा, ‘आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों और युवा लोगों का विज्ञान में रुचि होना बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने सोचा कि आप “एक दिन वैज्ञानिक के रूप में रह सकते हैं, यानी आप एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देख सकते हैं। आप चाहें तो कोई भी दिन चुन सकते हैं। ‘

PM नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम पर देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसमें वह देश की समस्याओं पर चर्चा करतें है।

Leave a Comment