VVIP का प्रोटोकॉल खत्म CM योगी ने दिया निर्देश – महाकुंभ 2025
मौनी अमावस्या में हुई भगदड़ को देखते हुए योगी सरकार ने महाकुंभ 2025 में होने वाले अमृत स्नान पर किसी भी तरह का प्रोटोकाल खत्म करने का निर्देश दे दिया है। जिससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होने वाला है।
दरअसल, महाकुम्भ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ VIP और VVIP भी त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ कमाना चाह रहे हैं। जिसके लिए काफी प्रोटोकॉल लगाए गए थे, लेकिन मौनी अमावस्या की भगदड़ की वजह से अमृत स्नान और प्रमुख स्नान पर्वों पर इस तरह के प्रोटोकॉल पर योगी सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। CM योगी ने बताया की अमृत स्नान व आगे होने वाले प्रमुख स्नान पर्वों प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का VIP प्रोटोकॉल नहीं होगा। उन्होंने कहा मेले की शुरुआत से पहले ही इसकी घोषणा हुई थी। लेकिन अब इस फैसले को सख्ती से लागू किया जाएगा। महाकुम्भ 2025 के प्रारंभ में ही योगी सरकार ने अमृत स्नान व होने वाले प्रमुख स्नान पर्वों पर, एक दिन पहले व एक दिन बाद की तिथियों पर VVIP को रोकने को लेकर एक निर्देश जारी किया था।
अब योगी सरकार की इस पहल के द्वारा आम श्रद्धालुओं को महाकुम्भ में हो रहे स्नान पर्व के अवसर पर यादगार अनुभव उपलब्ध कराया जा सकेगा। अब वह VVIP मूवमेंट के कारण हुई असुविधा में, मार्ग परिवर्तन, बाधा और रोक टोक से हटकर चिंतामुक्त होकर स्नान व यात्रा कर पाएंगे। आगे स्नान में, वसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि तथा उसके एक दिन पहले व एक दिन बाद तीर्थराज प्रयागराज में VVIP प्रोटोकॉल नहीं मिल पाएगा।
VVIP मूवमेंट को एक सप्ताह पहले ही देनी होगी सूचना
महाकुंभ 2025 को लेकर, योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि VIP व VVIP मूवमेंट को लेकर एक सप्ताह पहले ही सूचना देनी होगी। जिससे श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा से बचाव मिलेगा। साथ ही, वसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के स्नानों पर श्रद्धालुओं को इस भारी भीड़ के बीच लोगों से धैर्य बनाए रखने की विनती करते हुए इन तिथियों व इसके आसपास लोगों को इन तिथियों पर सावधानी बरतने की अपील भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खुद मानिटरिंग की कमान संभालने के फैसले को लेकर जूना अखाड़ा और भी संतों ने सराहना भी की है।
एक IAS व चार PCS अधिकारी और तैनात
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के दर्दनाक हादसे के बाद सरकार ने एक IAS व चार PCS अधिकारियों को मुस्तैद कर दिया है। यह वे अधिकारी हैं, जो इससे पहले प्रयागराज में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष इनमें से वरिष्ठ IAS अधिकारी आशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी पहले ही महाकुंभ में तैनात किए जा चुके हैं। यह अधिकारी 15 फरवरी तक प्रयागराज में उपस्थित रहेंगे और महाकुंभ की व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम करेंगे।
अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं तो शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाए रखे, महाकुंभ के पावन अवसर पर सकुशल स्नान करके अपने जीवन को कृतार्थ करें।
आप महाकुंभ गए थे, या जाने को सोच रहे हैं तो आप हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त करें।
Tags:
bhadad newsIndiamahakumbh 2025mahakumbh 2025 locationmahakumbh indiamahakumbh ka hadsamahakumbh ka shahi snanmahakumbh par yogimahakumbh uttar pradeshmhakumbh 2025mhakumbh newstrending news mhakumbhupvip in mahakumbhVVIP का प्रोटोकॉल खत्मVVIP का प्रोटोकॉल खत्म CM योगीVVIP का प्रोटोकॉल खत्म CM योगी ने दिया निर्देश - महाकुंभ 2025महाकुंभ 2025Viral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |