दोस्तों भारतीय बाजार में जापान की वाहन निर्माता Honda की तरफ से सेडान और SUV सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। इस कंपनी की किसी गाड़ी को अगर आप इस महीने (मार्च) में खरीदना चाहते हैं तो आप काफ़ी रूपये की बचत कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं पूरी खबर-
Honda Amaze पर कितना Discount मिलेगा
Honda की ओर से अपनी सबसे छोटी कार पर हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस कंपनी की ओर से Honda अमेज पर अधिकतम 67200 रुपये के ऑफर इस महीने में मिल रहे हैं। सेडान कार के VX वेरिएंट पर यह ऑफर दिया जा रहा है। जबकि इसके S वेरिएंट पर इस महीने 57200 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Honda की वेबसाइट के मुताबिक इस कॉम्पैक्ट सेडान की दूसरी जेनरेशन के बचे हुए स्टॉक पर यह ऑफर दिया जा रहा है। Honda Amaze की दूसरी जेनरेशन की X शोरूम कीमत 7.62 लाख रुपये से हो जाती है। इस सेडान कार के टॉप वेरिएंट 9.96 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।
Honda City पर भी है ऑफर जानिए कितना?
Honda की ओर से Mid Size सेडान कार के तौर पर Honda City को लाया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को अगर पेट्रोल वेरिएंट को खरीदना है तो इस पर अधिकतम 73 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। साथ ही इसकी X शोरूम कीमत की 12.28 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.55 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस महीने में होंडा सिटी के हाइब्रिड संस्करण खरीदने पर सबसे अधिक बचत हो सकती है। इसे खरीदने पर कंपनी 90 हजार रुपये तक के ऑफर देती है। इसका एक्स शोरूम मूल्य 20.75 लाख रुपये है।
दोस्तों इस कंपनी की ओर से एलीवेट SUV को मिड साइज SUV सेगमेंट में लाया जाता है। अगर इस महीने आप Honda की एलीवेट SUV को घर लाते हैं तो आपको कम से कम 86 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर इसके SV, V और VX वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। इसकी X शोरूम कीमत की शुरुआत 11.91 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वेरिएंट को 16.73 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर घर लाया जा सकता है। SUV के Apex Edition को खरीदने पर कम से कम 46 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
तो अगर आप भी इस महा ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आज ही अपने नजदीकी शोरूम से संपर्क करें और लाभ उठायें।