ये महिला बनेगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री जानिए कौन है?

हाल ही में संपन्न हुई विधानसभा चुनाव में अभी तक यह नहीं तय हो पाया था कि किसको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन उसका इंतजार अब खत्म हो चुका है विधायक दल की बैठक में मोहर लगाई गई है। इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का एलान किया और कहा, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया है जिसमें लोगों ने उनके नाम का अनुमोदन किया।

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बनने जा रही रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और हमारे सभी कार्यकर्ताओं को और हमारे विधायकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं कि मुझे अवसर मिल रहा है मुख्यमंत्री बनने का, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक जीवन

दोस्तों दिल्ली में बहुत सारे चेहरे मुख्यमंत्री के रूप में देखे जा रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही थी उनमें से रेखा गुप्ता का नाम भी प्रमुख था।

रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ शुरू किया था।

रेखा गुप्ता 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं।

रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रहीं हैं।

रेखा गुप्ता 2004 से 2006 तक वो भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रही हैं।

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

इस बार रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं

रेखा गुप्ता का जन्म नंदगढ़, जींद, हरियाणा में हुआ था। लेकिन रेखा गुप्ता के जन्म के दो साल बाद ही उनके पिता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी लग गई, उसके बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली चला गया। वे पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ीं और राजनीति में कदम रखा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रही रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Com और LLB किया है। सन 1998 में उनका विवाह दिल्ली के रहने वाले मनीष गुप्ता से हुआ था। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही रेखा गुप्ता के बारे में आपके क्या राय हैं हमें अपनी राय जरूर कमेंट करें।

Leave a Comment