
अश्वगंधा एक चमत्कारिक औषधि है इसकी सेवन से आपका शरीर चुस्त और दुरुस्त रह सकता है। इसे सही तरीके से सेवन करने से न केवल आपका शारीरिक बल बढ़ेगा, बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी आईए जानते हैं इसका सेवन कैसे करें…
(१) अश्वगंधा सेहत के लिए वरदान है, इसके चूर्ण का सेवन पानी के साथ किया जाता है।
(२) 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण लें। इसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर रोज़ाना सुबह और रात को सोते समय सेवन करें।
(३) एक गिलास गर्म दूध लें। उसमें 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद या गुड़ भी डाल सकते हैं।
(४) 1/2 (आधा) चम्मच अश्वगंधा चूर्ण लें। इसे 1 चम्मच देसी घी के साथ मिलाएं और गुनगुने पानी से सेवन करें।
(५) 1/2 चम्मच (आधा) अश्वगंधा चूर्ण को 1 चम्मच शहद के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
(६) अश्वगंधा चाय कैसे बनाए एक कप पानी उबालें। उसमें 1/2 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण डालें, थोड़ा सा अदरक और तुलसी डालकर 5 मिनट तक पकाएं और छानकर पियें।
अश्वगंधा के सेवन से जादुई फायदे-
(१) तनाव और चिंता को कम करता है।
(२) थायरॉयड और हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है।
(३) सेक्सुअल हेल्थ को सुधारता है।
(४) मांसपेशियों और ताकत को बढ़ाता है।
(५) उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।
(६) स्फूर्ति और ताजगी लाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सर्दी-जुकाम में राहत दिलाता है, तनाव मुक्त दिमाग और नींद न आने जैसी समस्याएं खत्म करता है ।

अश्वगंधा का सेवन के दौरान विशेष ध्यान रखें-
अश्वगंधा चूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है, जो आपके शरीर और मन के लिए अद्भुत बहुत फायदेमंद है। इसे सही तरीके और सही मात्रा में लें, और नियमित सेवन करें।
क्योंकि आयुर्वेद का जादू तभी असर करता है, जब आप इसे धैर्य और नियमितता (लगातार) के साथ अपनाते हैं, ये बात आपको ध्यान में रखना है ।
तो क्या आप भी अश्वगन्धा का सेवन कर रहे हैं या शुरुआत करना चाहते है, तो अपनी राय हमे जरूर कमेंट करें।