वायरल गर्ल मोनालिसा के बड़े पिता विजय पटेल ने बताई पूरी बात
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचने आई मोनालिसा की जिंदगी और उसका काम दोनों मुश्किल में पड़ गया है, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वह अपना काम नहीं कर पा रही क्योंकि लोग दिन रात उसकी तस्वीरें लेने के लिए घेरे रहते हैं।
वायरल गर्ल मोनालिसा
प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसिद्ध होती जा रही है। उसके असल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करने वालों की
संख्या में जैसे बाढ़ सी आ गई। लेकिन ये फेम उसकी रोजी रोटी पर बहुत भरी पड़ रहा है।
दोस्तों,आपको बता दें कि खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया के जरिये लाखों लोग उसे जानने लगे हैं। अत्यधिक वायरल होना अब उसके लिए मुसीबत बन गया है। मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष और मालाएं बेचने आई थी, लेकिन अब मोनालिसा रुद्राक्ष मालाएं नहीं बेच पा रही है। मालाएं खरीदने से ज्यादा लोग तो मोनालिसा को देखने और उसकी तस्वीरें लेने के लिए पीछे पड़े रहते हैं।
पिता विजय पटेल ने की बात-चीत
मोनालिसा के बड़े पिता विजय पटेल ने बात-चीत करते हुए कहा कि मैंने अभी कुछ देर पहले ही अपनी बच्ची से बात की थी। वह बहुत परेशान थी। उन्होंने कहा कि कोई सेल नहीं हो पा रहा है। लोग उसकी पीठ पर कैमरे-मोबाइल रखते हैं। सुबह से देर रात तक लोग वहीं डटे रहते हैं जहां उसका टेंट है। वहां पर खाना पानी भी मुश्किल हो गया है। यहां-वहां जाने के लिए भी नजरें बचाकर और मुंह छिपाकर जाना होता है।
परेशान हो चुकी है मोनालिसा
बड़े पिता जी, विजय पटेल कहते हैं कि मोनालिसा मेरी भतीजी है। वह इतनी परेशान हो चुकी है कि वह महाकुंभ से जाना चाहती है। हम गरीब लोग हैं साहब, हम किसी तरहं उधार या कुछ पैसे जुटाकर धंधा करने निकलते हैं, लेकिन इस बार कोई धंधा नहीं हुआ है । हम भी मोनालिसा को वापस लाना चाहते हैं, लेकिन कैसे लाएं ? पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। स्टेशन तक कैसे जाए, कोई देख लेगा, पीछे पड़ जाएगा, और आप निकल नहीं पाएंगे। इस लिए बहुत परेशांन हैं।
Tags:
2025 mahakumbh in prayagrajkumbh melamahakumbh 2025mahakumbh mela prayagraj 2025mahakumbh prayagraj 2025mala bechne wali ladki mahakumbhmala bechne wali viral ladkimonalisamonalisa viral girlprayagraj kumbh melaprayagraj kumbh mela 2025prayagraj mahakumbhprayagraj mahakumbh viral girlviral girlviral videoमाला बेचने वाली लड़की महाकुंभमोनालिसाViral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |