किन्नर बनीं अखाड़े की महामंडलेश्वर जानिए पूरी खबर
ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है, और संन्यासी बनने का फैसला ले लिया है। ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं, जिसके लिए बॉलीबुड में काफी हाहाकार है।
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी लंबे समय तक विवादों में रहीं हैं, और अब कई साल बाद वह भारत लौटी हैं। जब वह देश में आईं तो सबको लग रहा था कि वह फिल्मों में वापसी लेंगी लेकिन लेकिन ऐसा नहीं है, वह महाकुंभ में संन्यासी बन गई हैं. उन्होंने फैसला लिया है कि वह किन्नर अखाड़े महामंडलेश्वर बन गयी हैं। 24 जनवरी की शाम को ममता कुलकर्णी ने संगम के तट पर पिंडदान कर एक नए रास्ते की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई साक्षात्कार किये जिसमे उन्होंने अपने अतीत पर खुलकर बातचीत की। और उन्होंने बताया की अब वह फिल्मो में वापसी नहीं लेंगी।
कैसे बनाया जाता है महामंडलेश्वर?
महामंडलेश्वर का पद न सिर्फ बड़ा बल्कि बड़ी जिम्मेदारी से निर्वाह किया जाता है। इस पद पर आने के पहले शास्त्री और आचार्य बनना होता है। महामंडलेश्वर का जब चयन होता है तो उन्हें संत की दीक्षा दी जाती है। जिसको एक संन्यासी जीवन जीना होता है।
ममता कुलकर्णी ने धारण किया भगवा रूप
सोसल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की ढेर सारी फोटोज और वीडियोज भी देखने को मिल रही हैं, जहां पर वह भगवा चोला पहने दिखाई दे रही हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आना उनके लिए यादगार पल बन गया, और यह उनका सौभाग्य है कि वह इस पवित्र बेला में शामिल हुईं। बॉलीवुड में काम कर चुकी ममता कुलकर्णी बॉलीवुड का हिट नाम रही हैं जिन्होंने कई सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। लेकिन कुछ साल बाद उनका नाम कई विवादों से जुड़ गया जिसके चलते उनको विदेश जाना पड़ा।
Viral Pur
ViralPur.Com पर आपका स्वागत है! हम एक ऐसी विश्वसनीय और बहुआयामी वेबसाइट हैं, जहां आपको हर प्रकार की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि आप तक सटीक, उपयोगी और रोचक जानकारी आसानी से पहुंचाई जाए। हमारा मिशन है कि हम अपने पाठकों को जानकारी पूर्ण, रोचक और सटीक सामग्री प्रदान करें। ViralPur.Com पर आपको न सिर्फ ताज़ा खबरें मिलेंगी, बल्कि हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके जीवन को आसान और बेहतर बनाए। हर खबर पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबायें !धन्यवाद |