कान में जमी मैल निकालने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

दोस्तों बारिश का मौसम चल रहा है जिसकी वजह से कान में जमा हुआ मैल फूल जाता है। जिसकी वजह से कानों में दर्द होने लगता है, और कई बार आपको सुनने में भी समस्या पैदा हो जाती है इसके लिए लिए हम आपको बताते हैं कुछ उपाय जिनकी मदद से आप कान में जमे कचरे को बाहर निकाल सकते हैं ।

बारिश के मौसम में लोगों को अक्सर कान का दर्द, कम सुनाई देना, कान में खुजली जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इसका कारण कान में वैक्स का फूलना या ज्यादा होने भी हो सकता है। अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो हो सकता है कान में मैल ज्यादा बढ़ गया हो। जिसे इयर वैक्स कहते हैं। वैसे ये वैक्स ईअर कैनाल के बाहरी हिस्से में होता है। जिससे कान में कोई समस्या नहीं होती है। ये वैक्स कान को सुरक्षित रखने और धूल मिट्टी या पानी से बचाने में मदद करता है। कान में मैल ज्यादा होने पर ये खुद ही बाहर निकल जाता है। कान में वैक्स हल्का नमी वाला होता है लेकिन कई बार सूखा वैक्स होने की वजह से कान में दर्द, इन्फेक्शन होने का खतरा और कई बार बहरापन होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए आपको कान रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेनी चाहिए या दिखा देना चाहिए।

दोस्तों कई बार लोग कान का मैल बाहर निकालने के लिए हेयर पिन, कॉटन बड या उंगली का इस्तेमाल करते रहते हैं। कुछ लोग मैल साफ कराने वालों से भी कान की सफाई करवा लेते हैं। जिससे वैक्स कान के अंदर घुसने का खतरा बढ़ जाता है। इयर कैनाल के अंदर वैक्स जाने से कान में गंभीर इन्फेक्शन भी हो सकता है। जिससे आपके कान में गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।

कान का मैल निकालने का जबरदस्त उपाय

दोस्तों ध्यान रहे डॉक्टर के अनुसार कान साफ करने के लिए कान के अंदर किसी भी प्रकार का नुकीली चीज या उंगली नहीं डालना चाहिए जिससे कान को काफी नुकसान हो सकता है, और कान में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम आपको कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कान की सफाई आसानी से कर सकते हैं।

ईयर ड्रॉप का करें इस्तेमाल

सबसे अच्छा बाजार में मिलने वाले ईयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। डॉक्टर की सलाह से ये ईयर ड्रॉप खरीदकर कान में डालें। इससे कान का सूखा मैल फूल जाएगा और नरम होकर आसानी से निकल सकेगा।

ऑलिव ऑयल का करें उपयोग

दोस्तों कान का मेल साफ करने के लिए ओलिव ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। या फिर जैतून का तेल भी उपयोग में ला सकते हैं। तेल की दो से तीन बूंद कान में डालें जिससे कान में जमा सुखा मैल फूल जाएगा और धीरे-धीरे वह बाहर आ जाएगा। दोस्तों वैसे तो यह बहुत आसान उपाय है लेकिन अगर आपको ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने कान वाले विशेषज्ञ को दिखा सकते हैं उसके बाद ही उपचार शुरू करें तो ज्यादा बेहतर होगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी होता है।

Leave a Comment